SRCC में पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ पर बयान, ध्रुव राठी ने किया पलटवार
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में ‘दिमागी नक्सल’ वाले अपने बयान को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि लाल किले से दिए गए उनके बयान का असर होम्योपैथी की गोली की तरह हुआ और इसके बाद कथित तौर पर ‘दिमागी नक्सल’ सामने आने लगे।
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को SRCC के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली मेट्रो से पहुंचे। मेट्रो यात्रा के दौरान उन्होंने यात्रियों और छात्रों से बातचीत भी की।
कार्यक्रम में पीएम मोदी ने SRCC की 100 वर्षों की उपलब्धियों और देश निर्माण में संस्थान के योगदान की सराहना की। उन्होंने कॉलेज के पूर्व छात्रों को Gen-Z अंदाज में ‘OGs’ कहकर संबोधित किया।
ध्रुव राठी ने साधा निशाना
पीएम मोदी के बयान पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए ध्रुव राठी ने होम्योपैथी को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी की प्रभावशीलता नहीं है, इसलिए प्रधानमंत्री द्वारा दी गई यह उपमा उन्हें तर्कसंगत नहीं लगती।
पीएम मोदी के बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि युवाओं के शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों के बजाय कार्यक्रम में राजनीतिक टिप्पणियों पर अधिक जोर दिया गया।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
नई दिल्ली ब्यूरो

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें